03/29/2020
643
कोरोना का कहर, कांग्रेसी नेता ने बांटे खाद्य सामग्री
मुम्बई: महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के संक्रमण से पीड़ित होने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। वहीं इसके बचाव के लिये देशभर में लागू किये गये लॉक डाउन की वजह से काफी लोगों को परेशानी का भी सामना करना पड़ रहा है।
लॉक डाउन की वजह से काम काज ठप होने से रोजमर्रा की जीवन जीने वाले लोगों के सामने अब अपना जीवन यापन करने की चिंता सता रही है। खाने पीने के लिए लोग काफी परेशान हो रहें है। ऐसे में जरूरतमंद व असहाय लोगों के लिये जिला प्रतिनिधि मुंबई नार्थ के कांग्रेसी नेता मेहुल गोसालिया उम्मीद की किरण बनकर सामने आये हैं।
विवान मित्र मंडल के साथ मिलकर कांग्रेसी नेता मेहुल गोसलिया ने मुंबई के बोरीवली इलाके में जरूरतमंद व असहाय लोगों में कई खाने-पीने की वस्तुओं का वितरण किया। इसके साथ ही मेहुल ने लोगों से साफ सफाई रखने, बिना आवश्यक घर से न निकलने की भी अपील की।
-
03/19/2025 461 -
11/03/2024 507
FEATURED NEWS
POLITICS





LEAVE A COMMENT